Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर रमेश डडसेना ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर रमेश डडसेना ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

1
0

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रमेश डडसेना, अध्यक्ष नगर पंचायत बम्हनीडीह ने जिलेवासियों एवं नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

रमेश डडसेना ने कहा कि बम्हनीडीह नगर पंचायत के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नगर के विकास में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने सभी नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी स्मरण कराती है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जय हिंद! 🇮🇳

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here