Home चर्चा में स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत टाटी झरिया ने दी हार्दिक बधाई एवं...

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत टाटी झरिया ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

6
0

बलरामपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत टाटी झरिया, जिला बलरामपुर, छत्तीसगढ़ की ओर से समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

ग्राम पंचायत की ओर से कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का पावन अवसर है। यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रहित के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि गांव के विकास में सरपंच, सचिव, उपसरपंच, पंच एवं रोजगार सहायक के साथ-साथ प्रत्येक ग्रामीण की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपसी सहयोग और जनभागीदारी से गांव को स्वच्छ, सशक्त और विकसित बनाया जा सकता है।

ग्राम पंचायत की ओर से सभी ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सामाजिक एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हुए गांव के विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत टाटी झरिया की ओर से सभी ग्रामवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here