-अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी अतिरिक्त पैसा मांगता है तो तुरंत FIR होगी” – राजस्व विभाग PIC मेंबर विशाल मोटवानी
दल्लीराजहरा/बालोद – नगरपालिका राजस्व विभाग को लेकर राजस्व विभाग के मेंबर विशाल मोटवानी ने आज एक बड़ा और सख्त बयान दिया है। नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से जिस भी आम जनता ने राजस्व विभाग को रसीद के अलावा एक भी रुपया दिया है, वो अपना पैसा आकर वापस ले जाए।
क्या कहा विशाल मोटवानी ने:
विशाल मोटवानी ने स्पष्ट शब्दों में कहा – “हमने सबने मिलकर ये तय किया है, जो भी पैसा राजस्व विभाग के द्वारा चाहे नामांकन के नाम पे हो, चाहे नया मकान बनाने के नाम पे हो, चाहे पुराना मकान बनाने के नाम पे हो, चाहे रसीद में जितना भी है, रसीद के अलावा पैसा आम जनता ने दिया है राजस्व विभाग को वो पैसा अपना जब से भाजपा सरकार है यहाँ पे तब से आकर अपना पैसा ले जाए।”
अतिरिक्त पैसा मांगने पर होगी FIR:
उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि आज के बाद रसीद के अलावा अगर कोई एक रुपया भी मांगता है, तो जनता तुरंत इसकी सूचना दे। “हमको आप सूचित कीजिए, तुरंत FIR होगा। और अगर आपका काम रोका जा रहा है तो भी आप यहां अध्यक्ष जी के पास, हमारे पास आकर सूचना दीजिए, हम आपके काम को करवाएंगे बिना एक रुपया लिए।”
एक-एक रुपया वापस दिलाएंगे:
मोटवानी ने जनता से अपील की कि पिछले एक साल में जितना भी पैसा उन्होंने राजस्व विभाग को रसीद के अलावा दिया है, उसकी जानकारी दें। “हमको जानकारी दे, हम पैसा आपको वापस दिलवाएंगे। रसीद के अलावा जितना पैसा दिया गया है, पूरा एक-एक रुपया आपको वापस पहुंचाया जाएगा। धन्यवाद, जय श्री राम।”
बैठक में कौन-कौन मौजूद था:
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू , उपाध्यक्ष, मनोज दुबे भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू व कार्यकर्ता, पार्षद गण, PIC मेंबर, एल्डरमैन गण सभी मौजूद रहे। बैठक नगरपालिका के कार्यालय कक्ष में हुई,
दूसरे जनप्रतिनिधि ने क्या कहा:
विशाल मोटवानी के बाद एक अन्य जनप्रतिनिधि ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा – “ये पूरे हमारे भाजपा के कार्यकर्ता गण, पार्षद गण, PIC मेंबर, उपाध्यक्ष महोदय, एल्डरमैन गण सभी हैं यहां पर और सभी ने ये निर्णय जो विशाल भैया के द्वारा कहा गया है उसको बताया है। कोई भी जनता किसी भी अधिकारी कर्मचारी के द्वारा से अधिक यदि पैसे की मांग की जाती है तो आप नगरपालिका में आकर या किसी भी जनप्रतिनिधि को आकर बता सकते हैं।”
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति:
भाजपा पार्षदों का कहना है कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। नामांतरण, भवन अनुज्ञा और अन्य कार्यों के नाम पर जनता से अवैध वसूली की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद यह सामूहिक निर्णय लिया गया है।
जनता में चर्चा:
विशाल मोटवानी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जनता में इस फैसले को लेकर चर्चा है कि अगर यह वादा जमीन पर उतरता है तो आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
अधिकारियों में हड़कंप:
इस खुली चेतावनी के बाद राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। नगरपालिका में अब हर काम रसीद के साथ ही करने के निर्देश दिए गए हैं।
अध्यक्ष का समर्थन:
सूत्रों के अनुसार नगरपालिका अध्यक्ष ने भी इस फैसले का समर्थन किया है और कहा है कि पारदर्शी व्यवस्था ही उनकी प्राथमिकता है। किसी भी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जनता से अपील:
अंत में नगरपालिका प्रशासन ने सभी शहरवासियों से अपील की है कि वे बिना डरे अपने काम के लिए नगरपालिका आएं और यदि किसी भी प्रकार की अवैध राशि की मांग होती है तो सीधे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या PIC मेंबर विशाल मोटवानी को सूचित करें।







