Home कोंडागांव ग्राम माकड़ी में आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज की बैठक, युवा प्रभाग...

ग्राम माकड़ी में आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज की बैठक, युवा प्रभाग का हुआ गठन

6
0

माकड़ी। ग्राम माकड़ी स्थित हल्बा सामाजिक भवन में मां दंतेश्वरी माई की पूजा-अर्चना के साथ आदिवासी अखिल भारतीय हल्बा समाज की महत्वपूर्ण बैठक का शुभारंभ किया गया। बैठक में माकड़ी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली पांच महासभाओं के युवा-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अठारह गढ़ महासभा के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार पात्र शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “एकता में ही शक्ति है और युवाओं की एकजुटता में ही समाज की प्रगति निहित है।” उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन और अखंडता को मजबूत बनाए रखने के लिए युवा संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं को सामाजिक हित में सक्रिय होकर कार्य करने तथा समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान आदिवासी हल्बा समाज द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ब्लॉक स्तरीय युवा प्रभाग” के तहत युवा प्रभाग का गठन किया गया। इस पहल का उद्देश्य 18 गढ़, 32 गढ़ एवं 36 गढ़ महासभा के युवाओं को एकजुट कर समाज में एकता, अखंडता और संगठन को मजबूत करना है।

नवगठित युवा प्रभाग के पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: भारत घरत — 18 गढ़ महासभा
  • उपाध्यक्ष: धनंजय कोलियरा — 32 गढ़ महासभा
  • सचिव: ओम प्रकाश नाईक — 18 गढ़ महासभा
  • सह सचिव: रोशन बघेल — 32 गढ़ महासभा
  • कोषाध्यक्ष: देवेंद्र माहला
  • मीडिया प्रभारी: युवराज भोयर एवं हितेश श्रीमाली — 18 गढ़ महासभा
  • संरक्षक: कन्हैयालाल मांझी एवं श्रवण कोलियरा — 18 गढ़ महासभा
  • कार्यकारिणी सदस्य: गोवर्धन कश्यप, बलदेव घुमरा, लक्ष्मण समुन्द, विजय कश्यप एवं दौपती बेलसरिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़े डोंगर संभाग के युवा अध्यक्ष महेंद्र प्रधान ने कहा, “युवा एकता ऐसी हो, जिसमें जाति-भेद, मतभेद और व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर सभी युवा एक-दूसरे का सम्मान करें और समाज के विकास के लिए मिलकर कार्य करें।” उन्होंने युवाओं से सामाजिक एकता को प्राथमिकता देते हुए रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ी को समाज की संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज के हित में मिल-जुलकर कार्य करने और संगठन को निरंतर मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here