Home चर्चा में कोमाखान के नवीन शासकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ‘जनजातीय गौरव...

कोमाखान के नवीन शासकीय महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’, विद्यार्थियों ने दी पारंपरिक प्रस्तुति

2
0
 महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान, महासमुंद (26 नवंबर 2026): कोमाखान स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय में गुरुवार को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सज-धजकर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने धनुष-बाण, पारंपरिक आभूषणों और लोक नृत्य के माध्यम से जनजातीय संस्कृति, शौर्य और गौरवशाली परंपरा की जीवंत झलक पेश की, जिसकी उपस्थित प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने तालियों के साथ सराहना की।
महाविद्यालय के प्राचार्य (प्रिंसिपल) श्री पीयूष कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत, संस्कृति और देश के प्रति उनके योगदान से युवा पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्टाफ का उत्साह देखने लायक रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here