कुसमुंडा। भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन कुसमुंडा क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों की सुरक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लिया।
रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मंडल मंत्री मंजू यादव और तुलेश्वरी साहू ने भाजपा नेता विकेश झा और गुरदीप सिंह के निवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। बहनों ने राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
भाजपा नेताओं ने बहनों का स्नेहपूर्वक आभार जताते हुए उनका आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प भी दोहराया।

इस अवसर पर भाजपा नेता विकेश झा ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा से प्रेम, भाईचारे और एक-दूसरे के साथ खड़े रहने की सीख देती रही है। बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र धागा समाज के प्रत्येक नागरिक की सेवा और सुरक्षा के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
रिपोर्ट: गुरदीप सिंह







