Home कोरबा हनुमान चबूतरा बस्ती में श्रावणी आयोजन सम्पन्न, पूरे सावन गूंजा रामायण गान...

हनुमान चबूतरा बस्ती में श्रावणी आयोजन सम्पन्न, पूरे सावन गूंजा रामायण गान और भजन-कीर्तन

4
0

पोंडी उपरोड़ा, कोरबा। पोंडी उपरोड़ा के हनुमान चबूतरा बस्ती में प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी पूरे श्रावण मास धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। सावन के दौरान रामायण गान, भजन-कीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

सभी श्रावण सोमवार को रात्रिकालीन रामायण गान का आयोजन किया गया। इसमें कैलाश तंवर, सियाराम यादव और सीताराम यादव आयोजक के रूप में शामिल रहे। प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आयोजन में सहभागिता की।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार को आयोजन के समापन अवसर पर सीताराम यादव की ओर से खीर-पूड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद रात्रिकालीन रामायण गान का आयोजन हुआ, जिसमें आधा दर्जन से अधिक मानस मंडलियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में गोविंद यादव, अजय पटेल, नानक राजपूत, गणेश किताब, ज्ञान दास, जनक विश्वकर्मा, जनक दास, गुलाब दास, पुजारी दास, रविशंकर, अरुण कुमार और गणेश सिंह यादव सहित क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में लक्ष्मी टेंट हाउस का भी सहयोग रहा।

वहीं सावन माह के समापन और रक्षाबंधन के अवसर पर महिला समिति की ओर से भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक रंग दिया।

पूरे श्रावण मास के दौरान हनुमान चबूतरा बस्ती सहित आसपास का क्षेत्र शिवभक्ति और धार्मिक आस्था में सराबोर रहा। विभिन्न आयोजनों में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। इसी के साथ हनुमान चबूतरा बस्ती में सम्पूर्ण श्रावण मास का धार्मिक आयोजन विधिवत सम्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here