29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन द्वारा आरंग टेबल टेनिस क्लब का शुभारंभ किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,पार्षद वीरेंद्र गोलू कंडरा,पार्षद प्रतिनिधि खिलेश धुरंधर,आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए टेबल टेनिस खेलकर किया गया.सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को नए खेल टेबल टेनिस के लिए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि खेल खिलाड़ियों और युवाओं को नए खेल प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से आरंग टेबल टेनिस क्लब का शुभारंभ किया गया है.

बहुत जल्द आरंग टेबल टेनिस क्लब से खिलाड़ी राज्य,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर आरंग विधानसभा के साथ साथ देश प्रदेश को भी गौरवान्वित करेंगे.आरंग युवा एवं खेल संगठन आरंग विधानसभा के आरंग नगर पालिका,समोदा नगर पंचायत और मंदिर हसौद नगर पालिका में विभिन्न खेल क्लबों का गठन कर क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है.भविष्य में आरंग विधानसभा को देश प्रदेश में खेलो के गढ़ के नाम से भी जाना जाएगा.इस कार्य योजनाओं पर संगठन पूरे लगन से कार्य कर रही है.इस अवसर पर आरंग युवा एवं खेल संगठन सदस्य अश्वनी रात्रे,राकेश गुप्ता,नटवर निषाद,नागेश साहू,मेहुल बंछोर,हिमांशु लोधी,अक्षत गुप्ता सभी सदस्य और खिलाड़ी उपस्थित रहे.







