Home चर्चा में राष्ट्रीय खेल दिवस पर रतनपुर में मिनी मैराथन का आयोजन, विजेताओं का...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रतनपुर में मिनी मैराथन का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

11
0

रतनपुर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रतनपुर के स्थानीय युवाओं द्वारा 5 किलोमीटर निशुल्क मिनी मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन उत्सव युवा मंडल, रतनपुर के अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने किया।

मिनी मैराथन का शुभारंभ ऐतिहासिक मां महामाया चौक से सुबह किया गया। दौड़ कोरबा रोड स्थित बबलू ढाबा से होते हुए पुनः महामाया चौक पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद मां महामाया मंदिर परिसर स्थित नए धर्मशाला प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री लवकुश कश्यप, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद रतनपुर, डॉ. जीतेन्द्र मिश्रा, PTI महामाया कॉलेज, श्री हकीम मोहम्मद, वार्ड पार्षद एवं खेल प्रेमी, श्री चंदेल जी, संचालक बबलू ढाबा एवं ट्रस्टी सदस्य श्री महामाया देवी मंदिर, घनश्याम रात्रे, पूर्व अध्यक्ष तथा श्री वाई. आर. पटेल सर, संचालक पटेल एकेडमी रतनपुर उपस्थित रहे।

अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद के गौरवशाली इतिहास, खेल भावना, अनुशासन और लगन से प्रेरणा लेने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में इस तरह के खेल आयोजनों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक वर्ग के 10 तथा बालिका वर्ग के 6 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। दोनों वर्गों में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ विशेष मोमेंटो (स्मृति चिन्ह) प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता में चतुर्थ पुरस्कार का वितरण उत्सव युवा मंडल, रतनपुर की ओर से अध्यक्ष संजीव कुमार यादव द्वारा किया गया।

बालक वर्ग के विजेता

  1. प्रथम — मनीष कुमार (दपरोड़ा)
  2. द्वितीय — भीमराव (बेलरीहपारा)
  3. तृतीय — अशोक कुमार (छुई)
  4. चतुर्थ — अरुण कुमार (जांजगीर)
  5. पंचम — अनुराग श्रीवास (बिलासपुर)

सांत्वना पुरस्कार (6वें से 10वें स्थान): युवराज आनंद, संदीप कुमार, निलेश धीवर, सूरज कश्यप एवं एम. अग्निपाल।

बालिका वर्ग की विजेता

  1. प्रथम — सुभद्रा यादव (रतनपुर)
  2. द्वितीय — ललिता साहू (सेमरताल)
  3. तृतीय — मुस्कान सूर्यवंशी (नवापारा)
  4. चतुर्थ — काजल वर्मा (नवापारा)
  5. पंचम — चंदा यादव (नवापारा)
  6. विशेष सांत्वना पुरस्कार — आरोही प्रधान (7 वर्ष, रतनपुर)

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा विशेष योगदान

मिनी मैराथन के सफल आयोजन में आयोजक समिति के सदस्य अनिश साहू, दीपक, संदीप, अभिषेक, सूरज, सागर, महेश, मदन लाल एवं विकास धीवर का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में आयोजक समिति की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में सक्रिय है उत्सव युवा मंडल

उत्सव युवा मंडल, रतनपुर वर्ष 2022 से स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय होकर सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहा है। संगठन द्वारा युवाओं को खेल एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here