-कर्मचारी बंसी साहू पर शोरूम की छवि धूमिल करने का आरोप, ग्राहकों में आक्रोश
दल्ली राजहरा –
शहर के चौहान ऑटोमोबाइल मारुति शोरूम को लेकर ग्राहकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कई ग्राहकों ने आरोप लगाया है कि शोरूम में सर्विसिंग के नाम पर ठगा जा रहा है और सही सर्विस नहीं दी जा रही है।
पीड़ित ग्राहकों के अनुसार गाड़ी सर्विसिंग के लिए देने के बाद सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। ऑयल चेंज, फिल्टर सफाई, वाशिंग जैसे बेसिक काम भी ठीक से नहीं किए जाते, लेकिन बिल पूरा वसूला जाता है। गाड़ी सर्विस के बाद भी वही समस्या बनी रहती है, जिससे ग्राहकों को दोबारा खर्च करना पड़ रहा है।

कर्मचारी बंसी साहू पर लगे आरोप:
ग्राहकों ने शोरूम के कर्मचारी बंसी साहू पर विशेष रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि उनके व्यवहार और कार्यप्रणाली के कारण मारुति जैसी भरोसेमंद कंपनी की छवि दल्ली राजहरा में धूमिल हो रही है। आरोप है कि ग्राहकों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुना जाता और संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता।
एक ग्राहक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया – “हम भरोसा करके मारुति शोरूम में गाड़ी देते हैं, लेकिन यहाँ सर्विस के नाम पर सिर्फ बिल बनाया जाता है। कई बार बोलने पर भी कर्मचारी टाल-मटोल करते हैं।”
ग्राहकों की मांग:
नाराज ग्राहकों ने मारुति कंपनी के उच्च अधिकारियों और चौहान ऑटोमोबाइल के मैनेजमेंट से मांग की है कि मामले की जांच कर सर्विस क्वालिटी में सुधार किया जाए और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही सर्विस के बाद ग्राहकों से फीडबैक लेना अनिवार्य किया जाए।







