Home चर्चा में राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, कार्यकर्ताओं...

राहुल गांधी पर FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज

5
0

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर दर्ज FIR के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा 31 अगस्त 2026 को गौरेला में विरोध मार्च निकाला गया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गजमती भानु के नेतृत्व में विरोध मार्च सर्किट हाउस गौरेला से संजय चौक गौरेला तक निकाला गया।

विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “हम राहुल गांधी के साथ हैं”, “राहुल गांधी जिंदाबाद” सहित केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारे लगाए और FIR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसका प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी।विरोध मार्च में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष गजमती भानु, आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोर्ते, छाया विधायक गुलाब सिंह राज, ब्लॉक अध्यक्ष बलबीर करसायल, मुद्रिका सर्राति, बाला कश्यप, अफसर खान, नीलेश साहू, दया वाकरे बेचू अहिरेश चन्द्रभान मलैया रामरतन पेन्द्रो तेजकुमार कंवरअसलम खां कमल राठौर वैभव तिवारी, रियांश सोनी, मोतीचंद जैन, प्रशांत तिवारी, अमित सोनी, उपेंद्र उइके, भूरा यादव, तेज राजपूत, रवि राय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अनुज ताम्रकार, आयुष सोनी, विक्की वासुदेव, डब्लू सोनी अनुनय लाला एवं आयुष पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी लगातार देश के आम नागरिकों, किसानों, युवाओं, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उनके खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here