Home अंबिकापुर भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, भाई-बहन के स्नेह के साथ...

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव, भाई-बहन के स्नेह के साथ सामाजिक समरसता का दिया संदेश

5
0

संकल्प भवन में बहनों ने भाइयों की आरती उतारकर बांधी राखी, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना

रिपोर्ट- विकास अग्रवाल

अंबिकापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा की ओर से भाजपा कार्यालय ‘संकल्प भवन’ में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाइयों को राखी बांधकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन एवं भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की मौजूदगी में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह भाई-बहन के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाली पहल बताया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, वरिष्ठ नेता अंबिकेश केसरी, नगर निगम सभापति हरविंदर सिंह ‘टिन्नी’, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधु चौदाहा, महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर महिला मोर्चा जिला महामंत्री प्रियंका चौबे ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here