विमल सोनी/रतनपुर। श्री गणेश चतुर्थी को लेकर रतनपुर के पुराना बस स्टैंड, गजकिला के पास स्थित मित्र मंडली गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष भव्य गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति द्वारा इस बार 12 फीट ऊंची भगवान श्री गणेश की विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जा रही है। बप्पा के भव्य स्वरूप को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गणेश उत्सव को यादगार और आकर्षक बनाने के लिए भव्य पंडाल निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। पंडाल को मौसम को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह वाटरप्रूफ एवं मजबूत टेंट से तैयार किया जा रहा है। आकर्षक सजावट के लिए विशेष रूप से बाहर से आए कुशल कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
डिजिटल लाइटिंग और भव्य सजावट बनेगी आकर्षण का केंद्र
इस वर्ष गणेश पंडाल की सजावट में आधुनिक तकनीक का विशेष इस्तेमाल किया जा रहा है। पंडाल के अंदर और बाहर LED पिक्सल लाइट, लेजर लाइट एवं मूविंग RGB लाइटिंग से आकर्षक सजावट की जा रही है। रात के समय रंग-बिरंगी जगमगाती रोशनी पंडाल की भव्यता में चार चांद लगाएगी।
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए आकर्षक लाइटिंग वाले स्वागत द्वार भी तैयार किए जा रहे हैं। वहीं पंडाल के अंदर कपड़े, फूलों एवं विभिन्न सजावटी सामग्रियों के संयोजन से आकर्षक इंटीरियर तैयार किया जा रहा है। सजावट में पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी







