Home मुख्य ख़बरें IAF का 17 दिन का मेगा युद्धाभ्यास, 40 हजार फीट तक हवाई...

IAF का 17 दिन का मेगा युद्धाभ्यास, 40 हजार फीट तक हवाई क्षेत्र रिजर्व; पाकिस्तान में बढ़ी हलचल

5
0

भारतीय वायुसेना बड़े स्तर पर युद्धाभ्यास करने जा रही है। सामने आई जानकारी के अनुसार, वायुसेना 17 दिन का युद्धाभ्यास करने जा रही है। ये अभ्यास 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगा। ये अभ्यास जैसलमेर-बाड़मेर-फलोदी-जोधपुर सेक्टर में होगा। इसके साथ ही NAL-बीकानेर के पास के हवाई क्षेत्र को भी बंद कर दिया गया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बुरी तरह से घबरा गया है। पाकिस्तान ने इसे लेकर आपात बैठक बुलाई है और सीमा पर निगरानी को बढ़ा दिया है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, भारतीय वायु सेना के 17 दिनों के युद्धाभ्यास को लेकर जारी किए गए NOTAM ने पाकिस्तान की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सर्विलांस को बढ़ा दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने देश के सीनियर रक्षा अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले को पाकिस्तान के ‘चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज’ के ऑफिस के भी ध्यान में लाया गया है।

भारतीय वायुसेना की ओर से युद्धाभ्यास के लिए जो हवाई क्षेत्र रिजर्व किया गया है वो  40,000 फीट की ऊंचाई तक फैला है। ये अभ्यास जैसलमेर-बाड़मेर-फलोदी-जोधपुर सेक्टर में होगा। जानकारी के अनुसार, भारतीय वायुसेना 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 युद्धाभ्यास भी कर सकती है। जिस अभ्यास के लिए NOTAM जारी किया गया है वह इससे मेल खाता है। तरंग शक्ति अभ्यास में  कई देशों की वायु सेनाएं शामिल होती हैं और हवाई युद्धाभ्यास करती हैं।

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना के इस युद्धाभ्यास का मकसद अपनी ऑपरेशनल प्रक्रियाओं, बेहतर तालमेल, तैनाती के तरीकों, सैन्यकर्मियों और विमानों की तैयारी को परखना है। इस अभ्यास में वायुसेना के एडवांस्ड फाइटर जेट भी शामिल होंगे और कई ऑपरेशन को अंजाम देंगे। आपको बता दें कि इससे पहले भी भारतीय सेना के युद्धाभ्यास के लिए NOTAM जारी किया जाता रहा है।

आपको बता दें कि NOTAM का मतलब आम भाषा में ‘नोटिस टू एयरमैन’ होता है। इसे एक नोटिस माना जाता है जो कि  युद्ध, किसी असामान्य स्थिति या युद्धाभ्यास के वक्त किसी क्षेत्र के लिए जारी किया जाता है। NOTAM का मकसद निर्धारित समय और क्षेत्र में नागरिक और सैन्य विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होता है। मिसाइल परीक्षण, रॉकेट लॉन्च या अन्य रणनीतिक सैन्य गतिविधियों के दौरान भी NOTAM को जारी किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here