Home चर्चा में बीजापुर में आबकारी विभाग का ‘खुला खेल’, मीडिया की खबरों के बाद...

बीजापुर में आबकारी विभाग का ‘खुला खेल’, मीडिया की खबरों के बाद भी कार्रवाई शून्य, भ्रष्टाचार या बड़ी लापरवाही?

2
0

बीजापुर संवाददाता – पुकार बाफना

बीजापुर।
जिला मुख्यालय सहित पूरे बीजापुर जिले में आबकारी विभाग की एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली लापरवाही लगातार सामने आ रही है। सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मदिरा दुकानों से कोचियों (अवैध विक्रेताओं) को बोरों में भरकर खुलेआम बीयर और शराब सप्लाई की जा रही है।हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर मुद्दे पर लगातार मीडिया में खबरें चलने और वीडियो साक्ष्य सामने आने के बाद भी आबकारी विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। विभाग की यह चुप्पी अब कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। क्या इस पूरे अवैध कारोबार को आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का मूक संरक्षण प्राप्त है?नियमों की उड़ी धज्जियां, लिमिट से ज्यादा बिक्री पर चुप्पी क्यों?नियमानुसार किसी भी सरकारी शराब दुकान से एक तय सीमा से अधिक शराब या बीयर किसी एक व्यक्ति को नहीं दी जा सकती। लेकिन बीजापुर में खुलेआम बोरियों में भरकर बीयर दी जा रही है, जो सीधे तौर पर अवैध रूप से गांवों और गलियों में खपाने के लिए भेजी जा रही है। इस अवैध सप्लाई के कारण ग्रामीण इलाकों में अपराध और माहौल खराब होने की आशंका बढ़ गई है।अधिकारियों की चुप्पी के क्या हैं मायने?चौकाने वाली बात यह है कि खबरें प्रकाशित और प्रसारित होने के बाद भी जिला आबकारी अधिकारी या स्थानीय अमले ने अब तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और न ही संबंधित दुकान के कर्मचारियों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई की गई है। विभाग की यह निष्क्रियता साफ दर्शाती है कि कहीं न कहीं ‘दाल में कुछ काला नहीं, बल्कि पूरी दाल ही काली है’।

अगर यह खबर गलत है तो बीजापुर मंदिर दुकान की कैमरा चेक की जाए उससे साफ पता चल जाएगा की खबर गलत है या सही है कई खबर चलने की बावजूद भी वही हाल है बीजापुर जिले की मंदिर दुकान का

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here