Home चर्चा में जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पुष्पवर्षा और जयकारों से गूंजा पेंड्रा, यादव...

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पुष्पवर्षा और जयकारों से गूंजा पेंड्रा, यादव समाज की शोभायात्रा का विहिप ने किया भव्य स्वागत

7
0

दीपक कश्यप/पेंड्रा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हिंदू यादव समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का विश्व हिंदू परिषद की ओर से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान पुष्पवर्षा एवं भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में यादव समाज के श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए। वहीं आकर्षक एवं मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का आत्मीय स्वागत करते हुए यादव समाज के समाज प्रमुखों को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इनमें यादव समाज के जिला अध्यक्ष मुरारी यादव, पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश यादव, उपाध्यक्ष मुन्ना यादव, महामंत्री हुकुमचंद यादव, महिला अध्यक्ष किरण यादव सहित सुफल यादव, निर्मल यादव, डमरू यादव, नोहर यादव, राधेश्याम यादव, ईश्वरी यादव, राजू यादव, संजू यादव, दुर्गा यादव एवं केशव यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्ष छाबरिया, विभाग संयोजक सागर पटेल, जिला मंत्री प्रकाश साहू सहित संदीप जायसवाल, निखिल परिहार, रवींद्र कैवर्त, प्रिया त्रिवेदी, नीलम पुरी, अनीता मांझी, दीपक कश्यप, नवीन विश्वकर्मा, बृजेश पुरी, उत्तम राय, भूपेंद्र चौधरी, बृजेश सोनी, देवांश तिवारी एवं अनुराग पाण्डेय, शनि पटेल सहित बड़ी संख्या में विहिप, बजरंग दल, मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आकर्षक झांकियां और श्रीकृष्ण के जयकारों से पेंड्रा का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। जन्माष्टमी के इस भव्य आयोजन ने सामाजिक एकता एवं उत्साह का सुंदर संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here