अशोक मनहर/बिलाईगढ़। शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल बोड़ा के लिए यह गौरव और हर्ष का विषय है कि स्कूल गेम्स के अंडर-14 एवं अंडर-17 वर्ग में विद्यालय के 19 प्रतिभावान विद्यार्थियों का संभाग स्तर पर चयन हुआ है। विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी जैसी विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
ग्रामीण अंचल के इन होनहार खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन, खेल भावना और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि से पालकों और क्षेत्रवासियों में भी उत्साह है।
एथलेटिक्स में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
अंडर-14 वर्ग
- प्रतिमा कैवर्त्य — ऊंची कूद एवं 100 मीटर दौड़ में प्रथम, लंबी कूद में द्वितीय स्थान।
- विजयलक्ष्मी नाग — लंबी कूद, 400 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।
अंडर-17 वर्ग
- झरना यादव — लंबी कूद, ऊंची कूद एवं त्रिकूद में प्रथम स्थान।
- प्रिया सिदार — 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।
- हंसिका केवट — 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान।
- दिलेश सिदार — 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान।
- दिलेश खैरवार — भाला फेंक में प्रथम स्थान।
- देवराज कैवर्त्य — 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।
- रामनारायण कैवर्त्य — 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान।
खो-खो में भी खिलाड़ियों ने मारी बाजी
अंडर-14 बालक वर्ग
शिवम कैवर्त्य, शिवा कैवर्त्य, आशीष कैवर्त्य, आयुष नाग एवं यभव सिदार का चयन हुआ।
अंडर-14 बालिका वर्ग
प्रतिमा कैवर्त्य, विजयलक्ष्मी नाग, अनमोल यादव, श्रेया नाग, आरती यादव, साक्षी सिदार एवं मीनाक्षी सिदार ने संभाग स्तर के लिए जगह बनाई।
अंडर-17 वर्ग
दिलेश सिदार का चयन अंडर-17 खो-खो के लिए हुआ।
कबड्डी में भी विद्यालय का परचम
अंडर-14 बालिका वर्ग में विजयलक्ष्मी नाग ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर पर चयन हासिल किया।
इस तरह विद्यालय के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तर पर चयनित होकर विद्यालय की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।
विद्यालय परिवार ने दी बधाई
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य एवं संकुल प्रभारी श्री भागीरथी बरदायक, शिक्षक एवं संकुल समन्वयक श्री वेदप्रसाद पटेल, व्याख्याता श्री अश्वनी जाटवर, प्रधान पाठक श्री राखीराम मनहर, शिक्षक श्री बिजेंद्र ठाकुर, व्याख्याता श्री श्रवण कुमार साहू, प्रधान पाठक एवं खेल शिक्षक श्री मनोहर साहू, जनभागीदारी शिक्षक श्री हेम कुमार यादव एवं श्री सिदयाल नाग सहित समस्त शिक्षकगण, पालकों एवं एसएमसी सदस्यों ने चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन, खेल भावना और लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय परिवार ने कहा कि “मेहनत, अनुशासन और लगन से मिली यह सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का संदेश है।”
विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि ये प्रतिभावान खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, पालकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।







