Home चर्चा में दिल्ली के छात्र इलाके में इमारत ढही, मलबे में कई के फंसे...

दिल्ली के छात्र इलाके में इमारत ढही, मलबे में कई के फंसे होने की आशंका; 2 लोगों को निकाला गया

6
0

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह क्षेत्र दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के छात्रों की बड़ी संख्या में मौजूदगी के लिए जाना जाता है और यहां कई पीजी व छात्र आवास संचालित होते हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के निचले हिस्से में दुकानें संचालित थीं, जबकि ऊपरी मंजिलों पर छात्रों के लिए पीजी और आवास की व्यवस्था थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया।

अब तक 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ताजा अपडेट के अनुसार, राहतकर्मियों ने मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला है। हालांकि, अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मौके पर एनडीआरएफ और नगर निगम से जुड़े अधिकारी भी राहत कार्य में जुटे हैं।

घटना के बाद इलाके में बढ़ाई गई सतर्कता
इमारत गिरने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने का काम किया जा रहा है। राहत दल मलबे को सावधानी से हटाकर संभावित रूप से फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here