Home चर्चा में भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...

भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

7
0
मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक
प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने दिए बूथ जीतने के टिप्स, पार्टी हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान
मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक  प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय ने अटल परिसर जिला  भाजपा कार्यालय में ली।
    बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक कार्यों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक को संबोधित करते हुए पवन साय ने कहा कि भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो तथा पार्टी की गतिविधियां केवल जिला या मंडल स्तर तक सीमित न रहकर प्रत्येक बूथ तक पहुंचे। उन्होंने पदाधिकारियों से नियमित रूप से बूथों का प्रवास करने, बूथ समितियों को सक्रिय रखने तथा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में सफलता के लिए बूथ संगठन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए वहां की स्थानीय परिस्थितियों, मतदाताओं और प्रमुख सामाजिक समूहों के साथ संपर्क बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती के लिए कार्ययोजना तैयार कर उसे समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए।
पवन साय ने बूथ जीतने  के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक संगठनात्मक तैयारियों के संबंध में विभिन्न टिप्स दिए। उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन करने, प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी भूमिका के अनुरूप दायित्व सौंपने तथा बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की नीतियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती निरंतर संपर्क और संवाद से होती है। कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें तथा पार्टी की विचारधारा और जनहित के कार्यों से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति का नियमित आकलन करने और जहां संगठनात्मक रूप से कमी हो, वहां विशेष प्रयास करने को कहा।
     प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया कि पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए जिला के सभी पदाधिकारी स्वयं सक्रिय भूमिका निभाएं। मंडल, शक्तिकेंद्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की आवश्यकता बताई।पदाधिकारियों से कहा गया कि वे केवल बैठकों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में लगातार प्रवास कर कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्यक्ष संवाद करें।
बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई तथा पार्टी के निर्देशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले,संभाग प्रभारी रामू रोहरा,सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे, जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी,पूर्व सांसद लखनलाल साहू,पूर्व विधायक ठाकुर भूपेंद्र सिंह,विक्रम मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक,गिरीश शुक्ला राजेंद्र वैष्णव,नरेंद्र शर्मा,
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय,परमुंगेली जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार, लोरमी जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, पथरिया जनपद अध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा जांगड़े,लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा,मुंगेली नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू,पथरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हुलसी वैष्णव, जरहागांव नगर पंचायत अध्यक्ष रूपाली वेदप्रकाश कश्यप सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों से जुड़े पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here