Home चर्चा में राज्य स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए तागा के खिलाड़ी रवाना

राज्य स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता के लिए तागा के खिलाड़ी रवाना

7
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

तागा के छह खिलाड़ियों का हुआ चयन, विद्यालय एवं ग्राम में हर्ष का माहौल
 जिला जांजगीर-चांपा तागा। 26वीं राज्य स्तरीय शालेय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 11 सितंबर 2026 तक बलौदाबाजार जिले के कसडोल में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तागा के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय परिवार सहित ग्रामवासियों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।
विद्यालय के व्यायाम शिक्षक चंद्रशेखर महतो के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में खिलाड़ियों ने रग्बी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है। चयनित खिलाड़ियों में सत्यजीत, पुष्पेंद्र कुमार, रोशन कुमार, कु. शिफाली, कु. बबीता महंत एवं कु. प्रतिज्ञा धीवर शामिल हैं।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता में खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं तागा ग्राम का नाम रोशन करने के लिए उत्साहित हैं।
खिलाड़ियों के रवाना होने के अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री व्ही.पी. कश्यप एवं प्रधान पाठक श्री एल.के. पांडेय सहित वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुरेश प्रसाद साहू, श्री बी.के. मरकाम, श्री आर.एन. खरे, श्रीमती अपराजिता सिंह, श्रीमती प्रीति पांडे, श्रीमती डॉली साहू, श्रीमती डी. मानिकपुरी, श्रीमती अनामिका तिवारी, श्री नंदलाल साहू, श्री रविशंकर कौशिक, श्रीमती शारदा थवाईत, श्री फणींद्र भूषण कौशिक एवं श्री मुकेश कैवर्त्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे राज्य स्तरीय मंच पर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। खिलाड़ियों के चयन को ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here