आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग, नगर पंचायत समोदा के अंतर्गत कर्मा विद्यालय में शिक्षक दिवस का आयोजन किया जिसमें सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी व भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर विद्यालय के संचालक एवं शिक्षक गणों ने मां सरस्वती जी की वंदना करते हुए पूजा अर्चना की तत्पश्चात विद्यालय के संचालक नंद कुमार साहू के द्वारा उनके जीवनी के बारे में उन्होंने कही डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के महान दार्शनिक ,भारतीय संस्कृत के गंभीर अध्येता महान् शिक्षाविद , महान वक्ता होने के साथ ही एक प्रभावशाली आदर्श अध्यापक भी थे राधाकृष्णन ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण 40 वर्ष तक शिक्षक के रूप में बिताए और हमेशा उनके हुए किए गए कार्यों पर हम सभी को उनके बताए गए मार्गों का निर्वहन करना चाहिए उसके बाद सभी बच्चों द्वारा बारी बारी से स्कूल प्रबंधक, शिक्षक गणों का तिलक चंदन वंदन लगाते हुए उपहार भेंट , देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित नंद कुमार साहू विद्यालय के संचालक, श्रीमती नम्रता देवांगन प्रिंसिपल, शिक्षक गण पूजा साहू ,श्रीमती टिकेश्वरी मानिकपुरी, इंदु साहू, श्रीमती सुमन चक्रधारी ,वंदना साहू संजना साहू ,सावित्री साहू ,पूर्णिमा साहू ,पुष्पा साहू ,केयरटेकर श्रीमती सरोजिनी सोनी ,श्रीमती यशोदा, सेन टिकेश निषाद उपस्थित थे







