आज भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में २ बजे से जिले के पदाधिकारियों की बैठक हुई । उसके पश्चात जिला कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमे अपने प्रस्तावना भाषण में
रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा हम सब एक बेहद ऐतिहासिक और पवित्र संकल्प के लिए यहाँ एकत्रित हुए हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री, जन-नायक और हम सबके मार्गदर्शक आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन केवल एक तारीख नहीं है, बल्कि देश के लिए सेवा, समर्पण और सुशासन का एक महा उत्सव है।इस साल का यह ‘सेवा संकल्प अभियान’ हमारे लिए और भी खास है।
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक महीने के अभियान में हम न केवल मोदी जी का 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, बल्कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा में उनके शानदार 25 वर्ष पूरे होने का गौरव भी मना रहे हैं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी पूरी टीम मिलकर इस अभियान को जिले के हर एक बूथ और हर एक घर तक ले जाएगी।साथियों, मोदी जी कहते हैं कि “राजनीति हमारे लिए सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।

” इसी मूलमंत्र को लेकर हमें अगले एक महीने तक जनता के बीच रहना है।हमारे जिले में इस अभियान के तहत कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं । आंगनवाड़ी केंद्रों का दौरा: हमारे कार्यकर्ता जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों और माताओं के बीच पहुंचेंगे और हमारी आंगनवाड़ी बहनों का सम्मान करेंगे।स्वास्थ्य और रक्तदान शिविर: जिले के अस्पतालों और प्रमुख केंद्रों पर विशाल स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, ताकि नर-सेवा ही नारायण-सेवा के संकल्प को पूरा किया जा सके।’एक पेड़ मां के नाम’ और स्वच्छता: पर्यावरण को बचाने के लिए हम बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करेंगे और स्वच्छता अभियान चलाएंगे।मेरे ऊर्जावान कार्यकर्ता साथियों, यह अभियान किसी राजनीतिक प्रदर्शन का नहीं, बल्कि ‘सेवा के संकल्प’ का है। भाजपा का एक-एक जनप्रतिनिधि, हमारे सांसद, विधायक और पदाधिकारी इस दौरान जनता के बीच उपस्थित रहेंगे।आइए, हम सब मिलकर इस एक महीने में पूरी ताकत झोंक दें और अपने जिले में इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ को एक मिसाल बनाएं। यही मोदी जी के प्रति हमारी सच्ची शुभकामना और कृतज्ञता होगी।
इस सेवा संकल्प अभियान की प्रदेश सह संयोजक व प्रदेश मंत्री भाजपा हर्षित पाण्डेय ने बताया
भाजपा के राष्ट्रव्यापी “सेवा संकल्प अभियान” में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 प्रमुख कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। इनका उद्देश्य जनभागीदारी, जनसेवा, युवाओं की भागीदारी और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के 13 बिंदु
आशीर्वाद का दीया — 17 सितंबर को शाम 7 बजे देशभर में एक साथ दीप प्रज्वलन।
वडनगर से वाराणसी — जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा।
आंगन का मिलन — आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और माताओं का सम्मान।
25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत — विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएँ।
सेवा गाथा — नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा की कहानियाँ।
सेवा ज्योति यात्रा — गांव, जिला एवं राज्य स्तर पर जनभागीदारी यात्राएँ।
कहानी बदलाव की — सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की वास्तविक सफलता की कहानियाँ।
सेवा मेरा योगदान — रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण और डिजिटल साक्षरता जैसे सेवा कार्य।
सेवा सेतु अभियान — सरकार आपके द्वार — पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए शिविर।
सेवा रंग — स्थानीय कला के माध्यम से देशव्यापी मानव रंगोली कार्यक्रम।
राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज — युवाओं और स्टार्टअप्स के नवाचार को प्रोत्साहन।
जनसेवक महाकुंभ — पंचायत से पार्लियामेंट तक — 17 अक्टूबर को अभियान का समापन।
इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता और छ: शासन के मंत्री केदार कश्यप ने बताया आज हम सभी यहां केवल एक अभियान की शुरुआत करने के लिए एकत्रित नहीं हुए हैं, बल्कि सेवा को अपना संस्कार और राष्ट्रहित को अपना संकल्प बनाने के लिए एकत्रित हुए हैं।
भारतीय जनता पार्टी की राजनीति का मूल आधार सत्ता नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण है। हमारे कार्यकर्ताओं ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति मेंओ खड़े व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया है। इसी भावना को और व्यापक बनाने का माध्यम है — सेवा संकल्प अभियान।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में हम सभी “सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से जनसेवा के कार्यों में सहभागी बनने जा रहे हैं।
साथियों, भारतीय संस्कृति में जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व को दोहराने का अवसर भी है। इसी भावना के साथ हमारे प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मनाते हैं।
मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमें एक महत्वपूर्ण मंत्र दिया है—सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। इसी भावना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है।
आज हमारा संकल्प होना चाहिए कि मोदी जी के जन्मदिन पर हम केवल शुभकामनाएं न दें, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
हम सबको इस अभियान को एक बृहद रूप से करना है और जनता तक प्रधानमंत्री के देश के प्रति सेवा को बताना है।
कार्यसमिति को विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया ।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री अमित साहू, राजीव अग्रवाल संजय श्रीवास्तव केदार गुप्ता अमरजीत छाबड़ा प्रफुल्ल विश्वकर्मा मोना सेन नंद कुमार साहू अशोक पांडे सीमा साहू स्वप्निल मिश्रा अमित मेसरी गुंजन प्रजापति सत्यम दुबा अकबर अली सुभाष अग्रवाल जितेंद्र धुरंधर तुषार चोपड़ा अर्चना हुकरे श्रद्धा मिश्रा रोहित द्विवेदी पुष्पेंद्र उपाध्याय अर्पित सूर्यवंशी कृतिका जैन अखिलेश कश्यप ओमप्रकाश साहू रज़ियंत ध्रुव पंकज जगत नगर निगम के पार्षदगण आदि बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।







