Home चर्चा में हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नही फिर 30 वर्षीय युवक की...

हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नही फिर 30 वर्षीय युवक की हुई हत्या

7
0

खिलेश साहू/धमतरी। जिले में हत्या की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के कंडेल गांव में रविवार, 6 सितंबर की रात करीब 8 बजे एक 30 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पारसमणी साहू के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पारसमणी साहू पर एक अज्ञात युवक ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने युवक के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू किया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या की वजह और हमलावर की पहचान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके।

मौके पर पहुंची सेवा समिति की टीम

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरदान परामर्थ सेवा समिति के शिवा प्रधान एवं डूमन साहू भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद मृतक के शव को सुरक्षित रूप से मर्चुरी (शवगृह) में रखवाया गया।

अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर हमला करने वाले युवक की पहचान भी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ-साथ पुलिस संभावित सुरागों की तलाश कर रही है।

हत्या की इस घटना के बाद कंडेल गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारण और आरोपी के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here