Home चर्चा में पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश आरोपी पति...

पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश आरोपी पति गिरफ्तार

7
0

-नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या, शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास – मर्ग जांच में खुला हत्या का राज

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मानववध की पुष्टि, मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त नायलॉन रस्सी बरामद

-खिलेश साहू –

एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में गंभीर अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना भखारा पुलिस ने पत्नी की हत्या कर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

थाना भखारा में मर्ग क्रमांक 47/2026 की जांच के दौरान मृतका वीणा ध्रुव की मृत्यु संदिग्ध पाए जाने पर परिजनों एवं गवाहों के कथन लिए गए। शव परीक्षण रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृत्यु की प्रकृति मानववध (Homicidal) होना लेख किए जाने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 109/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू, पिता राजकुमार ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपैला, थाना भखारा से पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि पत्नी द्वारा मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने की बात को लेकर विवाद एवं क्षोभ के चलते उसने दिनांक 04 सितंबर 2026 की शाम लगभग 05:00 बजे कमरे में कपड़े सुखाने के लिए उपयोग की जाने वाली नायलॉन रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। मृत्यु के बाद घटना को छिपाने एवं आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी को उसके कमरे में बिस्तर के नीचे से गवाहों की उपस्थिति में विधिवत बरामद कर जब्त किया।

प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विवेक ध्रुव उर्फ गोलू को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज भेजा जा रहा है।

आरोपी पति का नाम-
विवेक ध्रुव उर्फ गोलू, पिता राजकुमार ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, निवासी सुपैला, थाना भखारा,थाना भखारा, जिला धमतरी (छ.ग.)

▪️धमतरी पुलिस द्वारा गंभीर एवं जघन्य अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए वैज्ञानिक एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना के माध्यम से प्रकरण का खुलासा किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here