मुंगेली संवाददाता – सुनील पाठक
मुंगेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर अटल परिसर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अभियान के सफल संचालन एवं विभिन्न सेवा गतिविधियों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं वर्तमान में जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पुन्नूलाल मोहले ने की।

मुख्य वक्ता रजनीश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से लगातार 3 पारियों में कार्य करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है वहीं देश के इतिहास से कांग्रेस शासन काल में बिसरा दिए गए देश भक्त सपूतों के योगदानों को देश के नई पीढ़ी के सामने लाया है और सामने लाते रहेंगे। मुगलों और अंग्रेजों का,वामपंथियों का महिमा मंडन बंद हुआ है। छत्तीसगढ़ सहित देश से नक्सली समस्या खत्म हुई है और हो रही है। ऐसे कठिन कार्यों को करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा और जनकल्याण की गतिविधियों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य भारतीय संस्कृति और संगठन की मूल भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे विधायक पुन्नूलाल मोहले ने सेवा संकल्प अभियान की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने,मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर के घर घर पहुंचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनहित के कार्यों को गति दी जाएगी।

कार्यशाला में अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं दायित्वों को लेकर भी चर्चा की गई। जिला भाजपा प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने प्रधानमंत्री मोदी के विभिन्न जन हितैषी कार्यों को बताते हुए उन्हें युग पुरुष की संज्ञा दी। इससे पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने स्वागत भाषण करते हुए सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। संचालन जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने एवं आभार जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील पाठक ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद लखनलाल साहू,पूर्व विधायक विक्रम मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष रामकमल सिंह परिहार,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य शैलेश पाठक, नरेंद्र शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता मानस प्रताप सिंह, लोकनाथ सिंह,जिला भाजपा महामंत्री गुरमीत सलूजा, जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा,नंदनी साहू,दिनेश साहू, जिला मंत्री मानस सिंह बैंस,रिंकू सिंह ठाकुर,पायल विश्वकर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति भास्कर,लोरमी नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, भाजपा प्रवक्ता मिट्ठूलाल यादव,कोटूमल दादवानी, नंदकुमार सिंह, देवचरण भास्कर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजना दास,मंडल अध्यक्ष गण सौरभ बाजपेई,राजीव श्रीवास,सुखचंद साहू,नागेश्वर जायसवाल,संजय राजपूत,पोषण यादव,सुशील यादव,राजेंद्र साहू,दिनेश कश्यप,नीतेश भारद्वाज,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतोष साहू,युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महाजन जायसवाल, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ शिवकुमार बंजारा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रितेश यादव सहित सभी मंडलों के महामंत्री गण, जिला पंचायत सदस्य गण रजनी सोनवानी,उमाशंकर साहू, अंबालिका साहू,समुद सिन्दराम,श्रीमती साहू, सुनील सोनी,राजेश्वर सहित जनपद सदस्य गण,पार्षद एवं एल्डरमैन गण, सरपंच गण, शक्तिकेंद्रो के संयोजक व सह संयोजक गण,बूथ पालक, अध्यक्ष आदि उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।







