संवाददाता – बसंत राघव
तपस्या समिति गौशाला पारा सतीगुड़ी चौक रायगढ़ (छ.ग.) ने 9 वें शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन गौशाला पारा स्थित सामुदायिक भवन में श्री शाखा यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (शहरी)एवं पार्षद श्री विकास ठेठवार के संयुक्त तत्वावधान में किया।इस समारोह में वरिष्ठ पार्षद सलीम नियारिया ,संस्कार पब्लिक स्कूल संचालक प्रख्यात् शिक्षाविद् श्री रामचन्द्र शर्मा,अरूण गुप्ता, श्री नगेन्द्र नेगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण),यतीश गांधी, रिंकी पांडे, संगीता गुप्ता आदि गणमान्य वार्ड नागरिकों की उपस्थिति में सर्वपल्ली डॉ.राधाकृष्णन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समस्त मंचासीन शिक्षकों ने शिक्षा और शिक्षक की महत्ता पर सारगर्भित प्रकाश डाला।सेवानिवृत्त एवं कार्यरत शताधिक शिक्षकों के समक्ष शिक्षाविद् राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ का विशेष रूप से सम्मान शाल- श्रीफल द्वारा किया गया। डॉ.मनीषा त्रिपाठी को इससे पूर्व भी शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा हेतु शताधिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इसमें मुख्य रूप से स्वतंत्रता दिवस पर चार बार एवं गणतंत्र दिवस पर तीन बार तत्कालीन प्रभारी मंत्री द्वारा, मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार,नारी शक्ति सम्मान,आदर्श शिक्षक अवार्ड , साहित्य -सेवा सम्मान,अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मानित की जा चुकी हैं।वे बहुआयामी प्रतिभा एवं सम्मान की धनी होने के साथ -साथ विशेष रूप से एक अनुशासित,कर्मठ और ईमानदार प्रधान पाठक के रूप में शिक्षकीय समाज में जानी जाती हैं।उनकी इस उपलब्धि हेतु शुभचिंतकों ने उन्हें बधाईयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।







