भाटापारा/बलौदाबाजार: दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (DWPS), भाटापारा-बलौदाबाजार के परिसर में 7 सितंबर 2026 को श्री नारायणी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल सोसाइटी के तत्वावधान में भव्य ‘गुरु सम्मान 2026’ (Felicitation Ceremony of Nation Builders) एवं पैनल चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आतुरगांव (कांकेर) के व्याख्याता श्री संदीप कुमार सेन को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान “विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट (Cyber Safety for School Students & POCSO)” विषय पर एक विचारोत्तेजक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस सत्र में विषय विशेषज्ञों ने छात्र सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता पर गहन विचार रखे।

उपस्थित प्रमुख पैनलिस्ट एवं अतिथि:
डॉ. एम. एन. सिंह – सदस्य, NOSTC (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, नई दिल्ली) एवं आईसीएसक्यूसी व स्पेस ट्यूटर (AAQAAR)
श्री हेमंत पटेल – थाना प्रभारी (TI), ग्रामीण थाना भाटापारा
श्री डी. एन. शुक्ला – अनुविभागीय अधिकारी (SDO), जल संसाधन विभाग
डॉ. निती सिंह यदुवंशी – प्राचार्या, भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद एकेडमी, रायपुर
बीके मंजू दीदी – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, भाटापारा
सुश्री सोनल केशरवानी – प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की शक्तियों से युक्त पीठ, बलौदाबाजार
समारोह में संस्था के निदेशक श्री अश्विनी शर्मा, निदेशक श्री संदीप गोयल एवं प्राचार्य श्री योगेश पोपट द्वारा शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा गया। शिक्षाविदों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं उपस्थित अतिथियों ने संदीप कुमार सेन को इस सम्मान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







