कोरबा/पाली:- पाली ग्रामीण प्रतिनिधि मनोज डिक्सेना एवं पार्षद सुनील साहू ने आज आईटीआई पाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था की व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति और परिसर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पार्षद साहू ने संस्था प्रमुख को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्टाफ बेवजह संस्था न छोड़े और आईटीआई के विद्यार्थी भी बिना कारण के परिसर के बाहर न घूमें। इसकी पूरी निगरानी की जिम्मेदारी संस्था प्रमुख की होगी।
उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए, सभी के लिए हेलमेट और लर्निंग लाइसेंस अनिवार्य किया जाए। संस्था में अनुशासन बनाए रखना सबसे आवश्यक है।
इसके साथ ही पार्षद ने आईटीआई के पुराने भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का भी निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण के दौरान समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक डिक्सेना, नरेंद्र शर्मा और हिमांशु मार्को उपस्थित रहे।







