आरंग –
ग्राम पंचायत नारा स्थित साहू समाज भवन में सोमवार को 4 लाख रुपए की लागत से बननेल वाले बाउंड्रीवॉल (आहता) निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधि-विधान के साथ किया गया।कार्य स्वीकृति प्रदान करने के लिए वतन अंगनाथ चन्द्राकर का सम्मान कर आभार व्यक्त किए,निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने से साहू समाज सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद सदस्य प्रतिनिधि महेश साहू,सरपंच प्रतिनिधि रितेश जांगड़े,उपसरपंच द्रोण चन्द्राकर,प्रहलाद चन्द्राकर सहित जनप्रतिनिधियों,समाज के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई।इसके बाद अतिथियों ने कुदाल चलाकर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।लंबे समय से परिसर में बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।निर्माण पूरा होने के बाद परिसर को सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप मिलने के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चंद्राकर ने कहा कि गांव का विकास केवल सड़क,नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है।सामाजिक परिसरों का विकास भी गांव की जरूरत और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।उन्होंने कहा कि साहू समाज परिसर में बनने वाला यह बाउंड्रीवॉल परिसर की सुरक्षा,स्वच्छता और व्यवस्थित उपयोग के लिए उपयोगी साबित होगा।उन्होंने कहा कि “हमारे गांवों की सबसे बड़ी ताकत आपसी भाईचारा,सामाजिक समरसता और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है। विकास का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे,यही हमारी प्राथमिकता है।नारा में सामाजिक सुविधाओं के विस्तार के लिए जो भी जरूरी प्रयास होंगे,उसमें हरसंभव सहयोग किया जाएगा।”ग्रामीणों ने बताया कि बाउंड्रीवॉल नहीं होने के कारण परिसर की सुरक्षा और साफ-सफाई बनाए रखने में परेशानी होती थी।अब 4 लाख रुपए की लागत से आहता निर्माण होने से यह समस्या दूर होने की उम्मीद है।निर्माण कार्य को लेकर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।भूमिपूजन के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।







