Home चर्चा में विद्यार्थियों में दिखा उल्लास, बनाई मानव श्रृंखला

विद्यार्थियों में दिखा उल्लास, बनाई मानव श्रृंखला

7
0

सोमन साहू/आरंग –

उल्लास नवभारत साक्षरता पखवाड़े के अंतर्गत शासकीय सेजेस(स्वामी आत्मानंद) विद्यालय समोदा में विद्यार्थियों द्वारा साक्षरता जागरूकता को लेकर विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में साक्षरता के प्रति विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। व्याख्याता मितांजली महंती ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति में सोचने, समझने और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित कर बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने साक्षरता जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुए उल्लास की मानव श्रृंखला बनाई।

मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्रामवासियों को साक्षरता के महत्व का संदेश देते हुए समाज को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में ठोस पहल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार पटले,व्याख्याता, शिक्षकगण, शाला विकास समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here