Home चर्चा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के जन्मदिन पर युवा...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

10
0

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

दंतेवाड़ा| विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में “सेवा संकल्प अभियान” कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दंतेवाड़ा द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन ही सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस को हम ‘सेवा दिवस’ के रूप मे मना रहे है | भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि यह किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।”

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी, जिला महामंत्री सत्यजीत चौहान,जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, जनपद सदस्य रामू नेताम, विधायक प्रतिनिधि मोहन ठाकुर, युवा मोर्चा जिला महामंत्री द्वय निखिल नाग,कामों कुंजाम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,सूरज सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री गौरव भवानी,विशेष सिंह, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष शिव प्रताप, भावना परगनिया, प्रियंका बेहरा,अनीश जार्ज,बाल कृष्णा,आर्यन शर्मा, दीपेश पटेल, नीलेश कुड़ियाम,साहित्य मंडावी,मोनू दास मानिकपुरी,रवि शंकर गुप्ता,आयुष पटेल,गौरव ठाकुर, शिवम् गुप्ता,भाजपा जिला पदाधिकारी, भाजयुमो के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here