Home चर्चा में ग्राम खमतराई में एक साथ जगमगाए 2100 आशीर्वाद के दिए, विकसित भारत...

ग्राम खमतराई में एक साथ जगमगाए 2100 आशीर्वाद के दिए, विकसित भारत का लिया संकल्प

6
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग। ग्राम खमतराई में मुख्यकार्यपालन अधिकारी आरंग  राजेंद्र पांडे  के मार्गदर्शन में खमतराई के ग्रामपंचायत  सरपंच सती बिशन लहरी सरपंच एवं कल्याण डहरिया सचिव के संयोजन में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर उत्साहपूर्वक आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों नागरिकों, युवाओ महिलाओं बच्चे ने सहभागिता निभाते हुए दीप प्रज्वलित कर देश के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।  जनप्रतिनिधियों नागरिकों शिक्षकों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा समाज में सेवा, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। साथ ही आगामी सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया।
इसी कड़ी में सेवा ही संकल्प अभियान अन्तर्गत ग्राम पंचायत ख़मतराई में पंचायत परिसर में 301, प्राथमिक स्कूल में 101, मिडिल स्कूल 101, हाई स्कूल में 151, जय स्तंभ चौक में 121, श्री राम मंदिर में 151, गायत्री मंदिर 51, सहाड़ा देव में 21, बंजरंग में 101, महामाया मंदिर में 51, गाँधी चौक में 101, वासुदेव चौक 151, धानमंडी में 201, प्रत्येक घर से 1-5 दिया के 551 घरों सहित ग्राम पंचायत ख़मतराई में कुल 2100 आर्शीवाद का दिया जलाया गया…
सरपंच सती बिशन लहरी एवं कल्याण डहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में  दीपोत्सव  उत्सव के रूप में सभी नागरिकों उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने कहा कि दीप प्रज्वलन केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्यों के प्रति सामूहिक संकल्प का संदेश है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ख़मतराई के सरपंच श्रीमती सती बिसन लहरी, उपसरपंच, श्री ज्ञानचंद लोधी, प्राचार्य श्रीमती टिकेश्वरी चंद्राकर, संकुल समन्वयक श्री हरीश दीवान, प्रधानपाठक, श्री नरसिंग मानिकपुरी, शिक्षक भूषण जलक्षत्रि,सचिव कल्याण डहरिया, रोजगार सहायक अशवनी साहू, पंच गण कुमारी लोधी, मोहित साहू, गोदावरी साहू, प्रमिला साहू, रामकुमार लोधी, सुमति साहू, बूथ अध्यक्ष सीताराम साहू, पूनम चंद साहू मंडी अध्यक्ष, कोमन्नारायण साहू वरिष्ठ कार्यकर्त्ता, सनद साहू, सोमन साहू, धर्मेंद्र साहू, बलराम साहू, भागवत साहू, पुनौटिन यादव, गांधारी साहू, रेखा साहू मितानिन, झम्मन लोधी पायल साहू, डिम्पल साहू, चिंताराम लोधी, आजु राम साहू, नकुल साहू, भृत्य विनोद यादव, हितेश साहू, अशोक साहूआदि सभी की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here