Home कोरबा कोरबा- भाजपा झुग्गी झोपड़ी के तत्वाधान में पहाड़ी कोरवाओं की देहरी पर...

कोरबा- भाजपा झुग्गी झोपड़ी के तत्वाधान में पहाड़ी कोरवाओं की देहरी पर जला में आशीर्वाद का दिया

21
0

-कोरबा के मुल तत्व हैं “कोरवा आदिवासी “ जिससे पड़ा कोरबा का नाम : अमित टमकोरिया

-कोरवा बस्ती की हर देहरी में जला आशीर्वाद का दिया

-तीर धनुष के साथ पारंपरिक अंदाज़ में भाजपा नेताओ का हुआ स्वागत

कोरबा। आज भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कोरबा के द्वारा जिला संयोजक अमित टमकोरिया के तत्वाधान में कोरबा के मूल तत्व “ पहाड़ी कोरवा जनजाति “ वर्ग के बीच बीहड़ ग्राम पतरापाली पहुँच कर आशीर्वाद का दिया जलाया गया ।

अंग्रेजों के बाद कांग्रेसियों ने देश को लूटा- ननकीराम

मोदी युग विकास का नया मॉडल 2047 में विकसित भारत की परिकल्पना- जोगेश लांबा

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कवर जी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी श्री जोगेश लंबा जी प्रमुख रूप से उपस्थित हुए । जिनका स्वागत कोरवा जन समुदाय ने पारंपरिक तीर धनुष के साथ किया । भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री जोगेश लांबा जी ने नरेंद्र मोदी जी के विकास मॉडल को चर्चा करते हुए विकसित भारत के विज़न पर प्रकाश डाला । जिला संयोजक अमित टमकोरिया ने प्रधानमंत्री आवास, जनमन के तहत कोरबा के मूल निवासी कोरवा जनजाति का जीवन स्तर ऊपर उठाने के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को सभी के बीच रखा । पूर्व गृहमंत्री, पूर्व विधायक श्री ननकीराम ने नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्रपुरुष बताते हुए कहा कि, इतना विकास ना कभी कांग्रेस ने किया ना सोचा,,, अंग्रेजों के बाद देश को केवल लूटने का काम कांग्रेस ने किया है । इसलिए विकास को निर्बाध गति देने का काम केवल भाजपा और मोदी जी ने किया है इसलिए देश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है । सभी ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा आदिवासीयों के बीच दिया जलाकर प्रधान सेवक श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन की कामना की । साथ ही कोरवा आदिवासियों को मिले प्रधानमंत्री आवास, जन-मन आवास की देहरी में पहुँच कर आशीर्वाद का दिया जलवाया ।

कार्यक्रम का सफल संयोजन

कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के श्री अनिल चौरसिया जी एवं स्वप्निल झा जी, संजय सारथी जी द्वारा कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संयोजन किया गया ।

पहाड़ी कोरवाओ ने कहा, पहाड़ में राहत रहिन,,, जोहार मोदी जी ला

पहाड़ी कोरवा आदिवासियों ने पहाड़ से उतार कर धरातल में बसाने, ग्राम पतरापाली के कोरवा बस्ती में प्रधान मंत्री आवास, जनमन आवास, प्रधान मंत्री सड़क, सोर ऊर्जा, पेय जल की व्यवस्था, महतारी वंदन, आयुष्मान भारत योजना सहित विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।

कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के दया निधि प्रधान, स्मिता सिंग, रितेश सिंग, संजय सारथी, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अज्ञात यादव, राजा राम जी सहित भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।सभी ने फल एवं मिठाइयाँ बाटकर घर घर की दहलीज में दिया जलाकर, मंदिर में दीप जलाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दीर्घायु जीवन को कामना की एवं सेवा संकल्प और राष्ट्र प्रथम के धेय पथ पर चलने का संकल्प लिया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here