सरगुजा संवाददाता – विकास अग्रवाल
अंबिकापुर।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा जिले के विभिन्न मंडलों में आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा मंडल समलाया, महामाया, बतौली, रामगढ़, राजापुर, सीतापुर, नवानगर, लखनपुर, कुन्नी, परसा, दरिमा, लुंड्रा, देवगढ़, नवागढ़ सहित अन्य सभी महिला मोर्चा मंडलों में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के आह्वान पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महिला मोर्चा द्वारा जिले के सभी मंडलों में आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा महामंत्री प्रियंका चौबे, रीना भारती, नेहा सोनवानी, अर्चना सिंह, सरस्वती यादव, रूपा गुप्ता, हिरमेन राजवाड़े, सीमा सिंह, बबली महंत, कमलेश्वरी पैकरा, संतोषी पावले सहित महिला मोर्चा मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।







