रिपोर्ट-खिलेश साहू
लाभार्थियों के घर से लेकर शासकीय संस्थानों, मंदिरों, अटल चौक एवं सार्वजनिक स्थलों तक हुआ दीप प्रज्वलन
धमतरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी गंगरेल मंडल के अंतर्गत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया।
गंगरेल मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यक्रम प्रभारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम केवल एक स्थान तक सीमित न रहकर लाभार्थियों के घरों, शाला भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सहकारी समितियों, अटल चौक, मंदिरों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचा।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी परिवारों के घर पहुंचकर उनके साथ दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही ग्राम स्तर पर सामूहिक रूप से भी दीप जलाए गए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके प्रति शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया गया।
रुद्री में हुआ जिला स्तरीय वृहद आयोजन
गंगरेल मंडल के ग्राम रुद्री स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के समीप ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय वृहद आयोजन भी किया गया। यहां कुरूद विधायक माननीय अजय चंद्राकर जी महापौर श्री रामू रोहरा जी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना साहू जी शीला कलेक्टर अविनाश मिश्रा जी सहित बड़ी संख्या में शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने सहभागिता करते हुए दीप प्रज्वलित किए।
इसी प्रकार ग्राम गंगरेल स्थित अंगारमोती मंदिर में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक एवं आस्था के इस प्रमुख स्थल पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
अछोटा भटगांव, सोरम एवं सोसायटी परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त गंगरेल मंडल की सभी ग्राम पंचायतों में अटल चौक एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
‘आशीर्वाद का दीया’ सेवा और जनसहभागिता का प्रतीक : मोनिका देवांगन
इस अवसर पर भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों ने अपनी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की और कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र की अग्रिम पंक्ति में स्थापित हो, यही देशवासियों की कामना है।
श्रीमती देवांगन ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा एवं जनसहभागिता के साथ जोड़ना है। लाभार्थी परिवारों के घरों से लेकर विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सहकारी समितियों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों तक दीप प्रज्वलन के माध्यम से कार्यक्रम ने व्यापक जनभागीदारी का स्वरूप लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं कार्यक्रम स्थलों पर उपस्थित श्रीमती श्यामा नरेश साहू, श्रीमती अंगिरा ध्रुव, श्री ऋषभ देवांगन, श्रीमती अनीता ध्रुव, श्री चंद्रहास जैन, श्री हेमंत साहू, श्रीमती पार्वती साहू, श्री मुकेश यादव, श्रीमती जयंती ध्रुव, श्री बुद्धेश्वर कंवर, श्री उमेंद्र सिन्हा, श्री धर्मराज सिंह, श्री नरेश यादव, श्री कचरू राम नेताम, श्री बालकृष्ण निषाद, श्री रमेश निषाद, श्री अहमद खान, श्रीमती टिकेश्वरी साहू, श्री सोहन यादव, श्री गोरखनाथ सिन्हा, श्री फागू राम साहू, श्री सोहन राम मांडवी, श्री राजकुमार नेताम, श्रीमती रूपाली ध्रुव, श्रीमती ज्योति सोनकर, श्री श्यामू सोनकर, श्री यशवंत सोनकर, श्री हरिश्चंद्र चक्रधारी, श्रीमती पवित्रा दीवान, श्री मकसूदन यादव, श्री कीर्तन साहू, श्रीमती शीला, श्रीमती सविता, , श्रीमती लक्ष्मी बया एवं श्री प्रसून शुक्ला सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रभारी, अतिथिगण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भाजपा गंगरेल मंडल की ओर से सभी कार्यक्रम प्रभारियों, अतिथियों, मंडल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं सह-संयोजकों, सरपंच एवं बूथ अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं तथा सभी लाभार्थी परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनकी सहभागिता से गंगरेल मंडल की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सेवा, समर्पण और जनसहभागिता के संदेश के साथ गंगरेल मंडल में जलाए गए इन दीपों ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया।







