Home चर्चा में सेवा समर्पण अभियान: ग्राम भोथली के स्कूल में बच्चों ने संजोए ‘विकसित...

सेवा समर्पण अभियान: ग्राम भोथली के स्कूल में बच्चों ने संजोए ‘विकसित भारत 2047’ के सपने, शिक्षाविद बेदराम खूंटे ने दिया भव्य न्योता भोज

6
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। सेवा समर्पण अभियान के तहत ग्राम भोथली स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता और बाल उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से देश के स्वर्णिम भविष्य को लेकर अपनी रचनात्मक संकल्पनाओं को मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुनहरे भविष्य और सफलता की कामना के साथ ‘आशीर्वाद का दीपक’ प्रज्वलित कर की गई।

बच्चों की उत्कृष्ट प्रतिभा और उत्साह से प्रभावित होकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष व शिक्षाविद बेदराम खूंटे ने बच्चों के साथ मिलकर विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों के लिए एक भव्य और सुरुचिपूर्ण न्योता भोज का आयोजन किया। न्योता भोज की इस आत्मीय पहल का नन्हें विद्यार्थियों ने करतल ध्वनि और अपार हर्ष के साथ स्वागत किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों, पालकों और शिक्षकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच भेषण लाल साहू, उपसरपंच कृष्णचंद खूंटे, वरिष्ठ नागरिक द्रोण चंद्राकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर लोधी, उपाध्यक्ष कुलेश्वर बंजारे सहित पालकगण टीकम टंडन, हेमलाल खूंटे, जमुना देवांगन, भुनेश्वरी साहू, लक्ष्मी खूंटे आदि उपस्थित रहे। वहीं शाला परिवार
से तारावती बंजारे, दिगम्बर बरीहा, विनोद यादव,सुदर्शन साहू, विष्णु प्रसाद ध्रुव, अजीत जांगड़े,ममता तांडव, कृष्णा चंद्राकर तथा मध्यान्ह भोजन स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here