Home चर्चा में वटगन स्कूल में गूंजा बच्चों के सपनों का भारत, भाषण और चित्रकला...

वटगन स्कूल में गूंजा बच्चों के सपनों का भारत, भाषण और चित्रकला में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

8
0
सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
बलौदाबाजार जिला संवाददाता डुगेश्वर संजू साहू
भवानीपुर (पलारी)। सेवा संकल्प अभियान के द्वितीय दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वटगन में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने विचारों और कल्पनाओं के माध्यम से देश के भविष्य की तस्वीर प्रस्तुत की।
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं कला संकाय की कु. सलिना खरे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की कु. चांदनी यदु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की कु. चंचल ध्रुव प्रथम तथा कु. पावनी वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल रोहांसी के महामंत्री एवं जनपद पंचायत पलारी के सभापति उमेश यदु ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा काल पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के विकास में युवा शक्ति की भूमिका और अपने सपनों के भारत के निर्माण के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच बाबूलाल बंजारे, SMC अध्यक्ष फिलेन्द्र वर्मा, SMC उपाध्यक्ष दामिनी कन्नौजे, संस्था प्रमुख बी.एल. ढीढी, एम.के. वैष्णव, टी.के. साहू, रेखा वर्मा, शगुन सोनी, सुशीला जांगड़े, सीमा कन्नौजे,  प्रीति, श्वेता, रेणुका, ज्ञानेश्वर प्रसाद पाठक, मुरली सोनकेवट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने देश के भविष्य, विकास और अपने सपनों के भारत को लेकर अपनी सोच को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here