रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
गणेशोत्सव के दौरान कल रविवार मित्र मंडली गणेश उत्सव पंडाल में महाआरती, भजन संध्या और महाभोग प्रसाद वितरण के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
मुख्य कार्यक्रम आरती और पूजन: गणेश पंडाल में प्रतिदिन सुबह-शाम विधि-विधान से भगवान गणेश की आरती और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है।
भजन संध्या: रात के समय आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकारों और स्थानीय गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए जायेंगे जिन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आएंगे ।महाभोग और प्रसाद वितरण: बप्पा को मोदक, लड्डू और छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित कर उपस्थित सभी भक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा ।
भक्तिमय माहौल: पंडाल और मंदिरों को आकर्षक फूलों व रोशनी से सजाया गया है जिससे पूरा नगर ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज रहा है। समिति ने इस महा आरती, भोग भंडारा, और भजन मे सभी भक्तो श्रधालुओं को इस पूजन मे पुण्य लाभ अर्जित करने आमंत्रित किया हैं ll
समय दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक







