Home चर्चा में तृतीय दिवस | सेवा संकल्प अभियान खनिज संपदा, विकास और नई...

तृतीय दिवस | सेवा संकल्प अभियान खनिज संपदा, विकास और नई संभावनाओं पर सार्थक संवाद

2
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
बिलासपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित “सेवा संकल्प अभियान एवं उपभोक्ता जागरूकता अभियान” के तृतीय दिवस मुख्य अतिथि श्री सौरभ सिंह जी, अध्यक्ष — छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CMDC) का गरिमामय सान्निध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती की आरती एवं वंदेमातरम् के सामूहिक गान के साथ हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सोना एवं हीरा खनन की संभावनाओं, CMDC की भूमिका तथा सराफा जगत के लिए उभरते अवसरों पर विशेष संवाद एवं विचार-विमर्श हुआ।
मुख्य अतिथि श्री सौरभ सिंह जी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया तथा सराफा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की।
सेवा • संवाद • जनजागरूकता
17 सितंबर – 17 अक्टूबर 2026
प्रतिदिन शाम 6 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here