Home चर्चा में सेमरा (डी) में विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण का हुआ...

सेमरा (डी) में विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण का हुआ भूमिपूजन, विधायक ओंकार साहू ने ग्रामीणों को दी विकास कार्य की सौगात

5
0

खिलेश साहू/धमतरी –

ग्राम सेमरा (डी) में धमतरी विधायक ओंकार साहू ने विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विकास कार्य की शुरुआत की।

विधायक ओंकार साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सामुदायिक उपयोग के लिए आवश्यक अधोसंरचना का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्राम सेमरा (डी) में स्वीकृत शेड निर्माण कार्य ग्रामीणों की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह शेड सामाजिक, धार्मिक एवं विभिन्न सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा तथा ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता की आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के साथ चिन्हांकित कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विधायक निधि सहित उपलब्ध संसाधनों का जनहित में उपयोग किया जा रहा है।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने विकास कार्य की स्वीकृति एवं शुभारंभ के लिए विधायक ओंकार साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री ओंकार साहू जी, विधायक, विधानसभा धमतरी रहे।
अति विशिष्ट अतिथि माननीय श्री खिलेन्द्र पडौटी जी, जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमतरी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सुनीता कमलनारायण ध्रुव, सरपंच, ग्राम पंचायत सेमरा (डी) ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती फतेश्वरी डोमन साहू, सदस्य, जनपद पंचायत धमतरी; श्री ओमप्रकाश सेन, सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी; श्री जितेन्द्र साहू, सरपंच, ग्राम पंचायत सेनचुआ एवं जोन अध्यक्ष; तथा श्री साकेत साहू, अध्यक्ष, सहकारी समिति डाही उपस्थित रहे।

पंचगण में श्री राजेश्वर साहू, श्रीमती चन्द्रिका बाई साहू, श्रीमती डोमेश्वरी साहू, श्री कमलनारायण ध्रुव, श्री मेष कुमार साहू, श्री रत्तीराम साहू, श्रीमती तुलसी यादव, श्रीमती तोमेश्वरी नेताम, श्रीमती देवकुमारी साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी नेताम उपस्थित रहे।

वरिष्ठ नागरिकों में श्री रामचंद दिवान (पूर्व सरपंच), श्री फूलसिंग साहू, श्री जीवराम सोनबेर, श्री देवा राम साहू, श्री मक्खन लाल साहू, श्री भुखेन्द्र सोनबेर, श्री डोमेश सोनबेर, श्री लक्ष्मण सोनबेर, श्री भगत निर्मलकर, श्री घनश्याम साहू, श्रीमती पुष्पलता जितेन्द्र साहू, श्री इंद्रमन साहू एवं श्री मोहन ध्रुव उपस्थित रहे। ग्रामवासियों ने उम्मीद जताई कि शेड निर्माण पूर्ण होने के बाद यह सुविधा गांव के सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उपयोगी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here