Home चर्चा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र आम्टाही में आंगन मिलन कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र आम्टाही में आंगन मिलन कार्यक्रम

5
0

युसूफ खान/आम्टाही। सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र आम्टाही में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं तथा बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं पोषण के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल सुनिश्चित करने के साथ उन्हें पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार में सहभागिता निभाई। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा गुप्ता ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा समुदाय में स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

“एक खिलौना, एक मुस्कान — स्वस्थ मां, सुपोषित बच्चा, सशक्त समाज।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here