Home कोंडागांव गीदम विकासखंड में 27 सितंबर को होगा ‘उल्लास साक्षरता महापरीक्षा’ का आयोजन:...

गीदम विकासखंड में 27 सितंबर को होगा ‘उल्लास साक्षरता महापरीक्षा’ का आयोजन: बनाए गए 95 परीक्षा केंद्र

2
0

-विकासखंड को पूर्ण साक्षर बनाने का लक्ष्य, ज्यादा से ज्यादा असाक्षरों को शामिल कराने की अपील

-स्वयंसेवी शिक्षक बने 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में मिलेंगे 10 अंक बोनस

गीदम: 27 सितंबर 2026 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित ‘उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत आगामी 27 सितंबर 2026 को विकासखंड गीदम में भव्य साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के सुचारू संचालन और अधिक से अधिक असाक्षरों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विकासखंड क्षेत्र में कुल 95 साक्षरता परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुश्री भवानी पुनेम, खंड स्त्रोत समन्वयक नितेश सिंह ने संयुक्त रूप से विकासखंड के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और नोडल प्रभारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं और चिन्हित सभी असाक्षरों को 27 सितंबर को आयोजित होने वाली इस महापरीक्षा में सम्मिलित कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और शिक्षा विभाग का मुख्य ध्येय पूरे गीदम विकासखंड को शत-प्रतिशत पूर्ण साक्षर बनाना है, और यह जनभागीदारी से ही संभव हो सकेगा।

विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान, मिलेगा 10 बोनस अंकों का लाभ:

इस साक्षरता अभियान में कक्षा 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भी अपनी महती भूमिका निभाई है। इन विद्यार्थियों ने स्वयंसेवी शिक्षक (वालंटियर) के रूप में विभिन्न साक्षरता केंद्रों में असाक्षरों को बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान देने का कार्य निष्ठापूर्वक किया है। शासन के नियमानुसार, सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में अध्यापन कार्य कराने वाले इन 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में 10 बोनस अंक प्रदान करने का प्रावधान किया गया है।

शिक्षा विभाग ने परीक्षा की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं तथा संबंधित केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को निष्पक्ष व सुव्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here