Home चर्चा में चोरभट्टी प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ, खेल के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा...

चोरभट्टी प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ, खेल के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों का संदेश

6
0

-प्रथम पुरस्कार 80 हजार, द्वितीय 40 हजार, तीसरा 20 हजार दिया जायेगा,

-स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला शक्ति, प्रतिभाशाली का सम्मानित किया जायेगा

आरंग। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में चोरभट्टी प्रीमियर लीग सीजन-2 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व जनपद पंचायत आरंग अध्यक्ष खिलेश देवांगन ने रिबन काटकर किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

उद्घाटन अवसर पर खिलेश देवांगन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे आयोजन बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की है।

आयोजकों के अनुसार, चोरभट्टी प्रीमियर लीग का उद्देश्य केवल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं है, बल्कि खेल के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सम्मान और सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा देना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं।

स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन

आयोजन के दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया है। इसमें MBBS डॉक्टर की उपस्थिति में खिलाड़ियों एवं आम लोगों की स्वास्थ्य जांच, प्राथमिक स्वास्थ्य परामर्श, प्राथमिक चिकित्सा और आपातकालीन व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और चयनित युवाओं का होगा सम्मान

कार्यक्रम में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली एवं टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं पुलिस विभाग में चयनित युवाओं का भी मंच पर सम्मान किया जाएगा।

महिला सम्मान के तहत महिला दर्शकों के लिए 10 साड़ियों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं और ग्रामीणों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार

क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, बेस्ट फील्डर सहित अन्य विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों के मनोरंजन के लिए चियरलीडर्स, DJ डांस और ध्वनि प्रणाली की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

कार्यक्रम में लाला साहू, डी. वर्मा (कप्तान), बलिराम टंडन (पूर्व सरपंच चोरभट्टी), चंद्रशेखर साहू (पूर्व जनपद सदस्य), टीकू साहू, घनश्याम साहू, सतीश साहू, त्रिलोचन निषाद, अंकित वर्मा, भानु साहू, दुर्गेश निषाद, राकेश पाण्डेय, प्रशांत वर्मा, परमेश्वर, योगेश साहू, जितेंद्र निषाद, नैतिक, नमन, विकास, तपन बंछोर, राहुल साहू, पोखन यादव, रवि साहू और विक्रम वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here