विमल सोनी/रतनपुर/बिलासपुर:
ग्राम पंचायत छिरका बांधा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पीपरपारा में 25 सितंबर 2026 को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (MY Bharat) के उप निर्देशक श्री नितिन शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार यादव द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में उत्सव युवा मंडल रतनपुर तथा श्री हेम सिंह पोर्ते एवं उनकी पूरी टीम का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।
युवाओं ने रखे अपने विचार:
इस अवसर पर पीपरपारा की टीम के युवा साथियों ने एक-एक करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, उनके विचारों और उनके समाज सेवी कार्यों के विषय में अपने वक्तव्य रखे। युवाओं ने बताया कि किस तरह दीनदयाल जी ने समाज में चल रही बुराइयों के प्रति लोगों को एकजुट करने, उन्हें सदाचार सिखाने और एकात्म मानववाद का पाठ पढ़ाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया। वक्ताओं ने उनके समाज कल्याण की भावना को आज के समय में बेहद प्रासंगिक बताया।
प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी:
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित कुमार प्रजापति, कृष्ण कुमार साहू, वीरस राज, नारायण ध्रुव, अक्षय कुमार साहू, सुनील मेहर, मनीष पोर्ते, जगदीश साहू, प्रभा यादव, राहुल मरावी, दीप्ति मरावी, अमरीका बाई, पायल मरावी, अंकिता पोर्ते, आकांक्षा पोर्ते, साधना मेहर, चंद्रकली साहू, लालती पोर्ते और राधा बाई सहित बड़ी संख्या में युवा एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने समाज कल्याण का संकल्प लिया।







