गायत्री शक्तिपीठ, नवापारा में परम वंदनीय माताजी (भगवती देवी शर्मा जी) के पावन जन्मदिवस के सुअवसर पर एक भव्य आत्मीय सम्मान व दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिजनों द्वारा सुबह 6 से 12बजे तक साधना का क्रम चला! पावन प्रसंग पर शक्तिपीठ परिसर गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र के सामूहिक उच्चारण से गुंजायमान हो उठा,कार्यक्रम में स्थानीय परिजनों और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए!और माताजी के बताए सद्ज्ञान के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियां, साधना के पश्चात वंदनीया माताजी के जन्मदिन इस वर्ष 2026 में आध्यात्मिक जन्म के 100वर्ष पुरे हुए !और इस पावन जन्मदिन पर हम सब को पुनःअपनी शक्ति सामर्थ्य को संजोकर, प्रतिभा-पुरुषार्थ को प्रखर बनाकर पू. गुरुदेव, वंदनीया माताजी के कार्यों को पूरा करने में पूरी लगन से लग जाना है,हमारा कार्य अब सारथी का होगा!दुष्प्रवृतियों से महाभारत का मोर्चा अब पूरी तरह हमारे कर्तब्यनिष्ठ बालक संभालेंगे!सभी क्रियाकलाप न केवल पूर्ववत् सम्पन्न होंगे, वरन विश्व के 6 अरब लोगों के चिंतन, जीवन,व्यवहार,दृष्टिकोण में परिवर्तन और मानवीय संवेदना क़ी रक्षा के लिए और अधिक तत्पर होकर कार्य करेंगे! हम तब तक रुकें नहीं, जब तक धरती पर स्वर्ग और मनुष्य में देवत्व का अभ्युदय स्पष्ट रुप से दृष्टिगोचर न होने लगे! ऐसा सभी को संकल्प दिलवाया गया! आत्मीय सम्मान समारोह: समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अभनपुर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार व मिशन के प्रति समर्पित वरिष्ठ परिजनों का, युवा साथियों का आदर-पूर्वक सम्मान किया गया।
सामूहिक दीप यज्ञ: विश्व शांति, मानव कल्याण और पर्यावरण शुद्धि के संकल्प के साथ सैकड़ों दीपक प्रज्वलित कर दीप यज्ञ किया गया । इस अवसर पर अभनपुर विधायक श्री इन्द्रकुमार साहू जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी संजय साहू जी उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सोनी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नागेंद्र वर्मा जी, जनपद सदस्य वर्षा संतोष तिवारी, सरपंच लता सिन्हा साहू समाज के अध्यक्ष,पत्रकार डॉ रमेश कुमार सोनसायटी डॉ लीलाराम साहू ट्रस्टी गण व गायत्री परिवार के सभी परिजनों, रोमन लाल साहू भरोसी राम साहू भागवत पटेल हरिशंकर सिंह मधु सोनकर धानमती साहू नीता धीवर, डॉ प्रकाश गुप्ता डॉक्टर उमा गुप्ता ऋचा गुप्ता क़ी उपस्थिती में आज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ!







