होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैती झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हमला हुआ, जिसमें पांच भारतीय नागरिक सवार थे. प्रोजेक्टाइल लगने के बाद उस पर सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया. यह कच्चे तेल का टैंकर फिलहाल कुवैत के झंडे के तहत चल रहा है और टोगो के लोमे बंदरगाह की जा ओर जा रहा है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने बीते दिनों साफ किया था कि जहाजों की आवाजाही और भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर भारत लगातार नजर बनाए हुए हैं.
होर्मुज स्ट्रेट में शुक्रवार को एक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ. होर्मुज स्ट्रेट में कुवैत के झंडे वाले एक क्रूड ऑयल टैंकर पर प्रोजेक्टाइल से हमला होने के बाद उसमें सवार पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित तट पर पहुंचा दिया गया. ओमान में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि ये भारतीय नागरिक MT काजिमाह III पर सवार थे, जो इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरते समय हमले का शिकार हुआ। सभी पांचों लोगों को सुरक्षित किनारे पर पहुंचा दिया गया है.







