Home खेल एशियन गेम्स में भारत का लगातार दूसरी बार गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान...

एशियन गेम्स में भारत का लगातार दूसरी बार गोल्ड, फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया; हसन नवाज की 96 रन की पारी बेअसर

97
0

भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी।

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। सईम अयूब ने 29 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here