रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी- मुख्य नहर में पानी लबालब पर छोटी नालियों में पानी की कमी। सिंचाई विभाग द्वारा छोड़े गये पानी का फायदा बडे़ नहर से लगे किसानों को हो रहा है। जबकि इसके विपरित छोटी नालियों में पानी बहुत कम मात्रा में है। अंतिम छोर तक पानी पहुंच पाना अब भी मुश्किल हो रहा है। उमस और गर्मि के चलते खेतों की पानी सुख रहा है। किसान पानी पलाने खेतों की ओर जा रहे हैं। अब खेतों में पानी भरे रहने की अधिक आवश्यकता पड़ती जा रही है। अगर यही हाल रहा तो जगह – जगह पानी के नाम पर किसानों में तू – तू – मै – मैं होने की सम्भावना बढ़ जाऐगी। नालियों की साफ- सफाई के प्रति ध्यान नही देने की वजह से खेतों तक नाली का पानी पहुंच नही पा रहा है। डाही, हंकारा गांव अतिंम छोर टेल एरिया पड़ता है और यहां तक पानी लाने के लिए अच्छे – अच्छे का पसीना निकलने लगता है। डाही, हंकारा के ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से डाही- हंकारा नहर टेल एरिया में पानी बढा़ने की मांग की है। मांग करने वालों में बोड़रा से महेश पाल, बिशेषर ठाकुर, हिम्मत साहू, कसही से शरीफ खांन, देवनंदन पटेल, हंकारा से महेद्र साहू, भोज ध्रुव, डाही से गजानंद कारले, युधिष्ठिर सिन्हा, पंच राम साहू, मोहन साहू, परस ठाकुर, आदि शामिल हैं।







