Home मुख्य ख़बरें उपचुनाव के शुरुआती रुझान: बंगाल में BJP तो तमिलनाडु में TVK आगे,...

उपचुनाव के शुरुआती रुझान: बंगाल में BJP तो तमिलनाडु में TVK आगे, नगांव लोकसभा सीट पर मतगणना जारी

12
0

देश की छह सीटों पर हुए उपचुनाव के आज नतीजे आएंगे। इनमें पांच विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट हैं। चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम (Nandigram Bypoll Result) और रेजीनगर (Rejinagar Bypoll Result), तमिलनाडु की मदुरंतकम (MADURANTAKAM Bypoll Result) और धारापुरम (DHARAPURAM Bypoll Result), पुडुचेरी की थट्टनचावडी (THATTANCHAVADY ) और असम की नगांव लोकसभा सीट (Nagaon Bypoll Result) पर वोटों की गिनती जारी है। इसके साथ ही शुरुआती रुझान भी आने शुरू हो गए हैं।

शुरुआती रुझानों में पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर BJP आगे चल रही है। हाईप्रोफाइल नंदीग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी हसीरानी रुझानों में आगे चल रही हैं। जबकि तमिलनाडु की दोनों सीट पर सीएम विजय की पार्टी टीवीके आगे चल रही है। तारापुरम सीट पर भी  पोस्टल बैलेट की गिनती में विजय की पार्टी टीवीके ने बढ़त बना ली है। मदुरंतकम में  पोस्टल बैलेट की गिनती में टीवीके उम्मीदवार मरगथम कुमारवेल आगे चल रहे हैं।

तमिलनाडु की दोनों सीट पर सीएम विजय की पार्टी टीवीके आगे चल रही है। तारापुरम सीट पर टीवीके आगे चल रही है। TVK उम्मीदवार सत्यभामा को 1,237 वोट मिले हैं। जबकि डीएमके की उम्मीदवार सुकन्या को 632 वोट मिले हैं और एआईएडीएमके की उम्मीदवार बानुमाथी को 524 वोट मिले हैं। वहीं मधुरंतकम सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग में टीवीके आगे चल रही है। टीवीके उम्मीदवार मरगथम कुमारवेल को 3571 वोट, डीएमके उम्मीदवार परंथमन को 2611 वोट और एआईएडीएमके उम्मीदवार कनिता संपत को 2078 वोट मिले हैं।

असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई है। काउंटिंग नागांव के दो केंद्रों – डॉसन हायर सेकेंडरी स्कूल और गवर्नमेंट बॉयज स्कूल में हो रही है। जहां हर केंद्र पर 14 टेबल हैं. उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबाशीष शर्मा, कांग्रेस उम्मीदवार शिवमोनी बोरा और एआईयूडीएफ उम्मीदवार और पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल के बीच मुकाबला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here