गुरदीप सिंह –
कुसमुंडा के आदर्श नगर के पास छठ घाट तालाब में गंदगी का आलम साल में सिर्फ एक बार छठ पूजा का दिन सफाई होती है बाकी साल भर गंदगी का आलम देखने को मिलता है प्राचीन तालाब की बदहाल स्थिति और उसमें गंदे नाले व केमिकलयुक्त पानी के भराव को लेकर नेहरू नगर के 20 वार्ड के पार्षद नवीन कुकरेजा ने secl को शिकायत भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में तालाब की सफाई का कार्य केवल खानापूर्ति तक सीमित रहा, जिससे समस्या आज भी बनी हुई है।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तालाब की सफाई कराई गई थी, लेकिन कार्य सही तरीके से नहीं हुआ। केवल औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि झाड़ियों की कटाई और तालाब की पूरी सफाई नहीं की गई।
इससे पशुओं और ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
शिकायत में तालाब की नियमित सफाई, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था, भविष्य में संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाने और नहर से तालाब तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की मांग की गई है। पार्षद ने उम्मीद जताई कि secl प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करेगा, जिससे कॉलोनी वासीयों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।







